Pages

Monday, June 11, 2012

सेक्‍स रैकेट का भांडा फोड़, रंगे हाथ पकड़ाया कांग्रेसी नेता और पुलिस अफसर


फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में कैंट पुलिस ने एक अंतरराज्‍यीय सेक्‍स रैकेट का भांडा फोड़ किया है। इसमें एक राज्‍यस्‍तरीय कांग्रेसी नेता और पुलिस अफसर को रंगे हाथों महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। 

 पुलिस के मुताबिक कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह के साथ पकड़ी गई मोगा के गांव दो धर की निवासी महिला का पति फौजी है। पंजाब पुलिस के हेड कांस्‍टेबल गुरबचन सिंह (इस समय पुलिस लाइन में तैनात) को  जोधपुर की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।   एसएसपी ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि पकड़ी गईं महिलाएं और युवतियां अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ आई थीं या होटल संचालकों ने कॉल गर्ल के रूप में इन्हें अरेंज किया था। होटल संचालक प्रत्येक ग्राहक से तीन घंटे के लिए एक कमरे का 1800 से 2000 रुपए चार्ज करते थे।   पुलिस को शहर के दो होटलों में सेक्‍स रैकेट चलने की गुप्‍त सूचना मिली थी। इसके बाद रविवार सुबह इन होटलों पर छापामारी की गई। डीलक्स ग्रीन होटल का संचालक अशोक कुमार गर्ग फरार हो गया जबकि ग्रीन होटल का संचालक  नरिंद्र कुमार दबोच लिया गया।  आपत्तिजनक हालत में मिले 5 जोड़ों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए मलकीत सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।  एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि ऐसी सूचना थी कि छावनी स्थित दो होटलों में संगठित वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। उन्‍होंने बताया कि गांव चक्क मोचन वाला के मलकीत सिंह को मोगा के गांव दो धर की महिला के साथ, गुरुहरसहाय के रहने वाले सन्नी को गांव बारे के की युवती के साथ, गुरुहरसहाय के ही संजू को फिरोजपुर की युवती के साथ, गांव नारंग के सतनाम सिंह को दुल्लेवाला की महिला के साथ, गांव शेरांवाला के रहने वाले व पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल गुरबचन सिंह को जोधपुर की महिला के साथ पकड़ा गया।