Pages

Monday, August 22, 2016

वीपी सिंह बदनौर पंजाब के नए राज्यपाल नियुक्त, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

चंडीगढ़. वरिष्ठ भाजपा नेता वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को पंजाब के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। उन्हें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने चंडीगढ़ राज्यभवन में शपथ दिलाई । वहीं, नवनियुक्त राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। पिछली बार राज्यसभा टिकट कटने के बाद वह खफा थे। अब पार्टी ने राज्यपाल बनाकर उन्हें संतुष्ट किया है। वह राजस्थान के बड़े राजपूत नेता माने जाते हैं। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह राजस्थान में 1998-99 में सिंचाई मंत्री भी रह चुके हैं।
1999 से 2004 तक वह लोकसभा सदस्य व राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि पंजाब के राज्यपाल का पद लंबे समय से रिक्त था। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ही पंजाब का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे। इससे पूर्व पंजाब के विधिवत राज्यपाल शिवराज पाटिल थे। 21 जनवरी 2015 को उनका कार्यकाल पूरा हुआ था। इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल को पंजाब का भी राज्यपाल बना दिया गया था।