Pages

Friday, November 12, 2010

अवैध तरीके से कमाए 200 करोड़, अब जेल

लंदन. नाइजीरिया के तानाशाह सानी अबाचा के भारतीय मूल के बिजनेसमैन सहयोगी को रॉयल जर्सी की एक अदालत ने 6 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 2.2 अरब पौंड (लगभग 152.6 अरब रुपए) गैरकानूनी रूप से देश से बाहर भेजने के षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप था।

मूल योजना अबाचा (अब जिंदा नहीं) की थी, जिसे अमलीजामा पहनाने में राज भोजवानी का योगदान था। सेना के वाहनों को 4-5 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदकर सारी रकम जुटाई गई थी। अभियोजन के अनुसार इस खेल में भोजवानी ने 43.9 मिलियन डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपए) कमाए।

उसे 2007 में गिरफ्तार किया गया और 50 मिलियन डॉलर (लगभग 203 करोड़ रुपए) ग्यारंटी पर जमानत मिली थी। इधर, भोजवानी ने कोर्ट को बताया कि सौदे से उसे 25 मिलियन डॉलर ही मिले थे। उचित निवेश से यह रकम बढ़कर 43.9 मिलियन डॉलर हो गई। बहरहाल, 12 साल की लंबी जांच के बाद सुलझे इस मामले में 700 मिलियन डॉलर (3200 करोड़ रुपए) की रकम नाइजीरिया के खजाने में जमा कराई गई।