गे का चढ़ा पारा,साथी को घायल कर लूटा सामान
नई दिल्ली। राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाऐंगे। दरअसल समलैंगिक संबंध बनाने आए युवक ने अपने साथी को पहले तो घायल किया बाद में उसके कीमती सामान लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि घटना सरोजनी नगर की है। किशोर कुमार सारस के घर अचानक दो लोग घुस आए। आरोपियों ने किशोर को बुरी तरह घायल कर उनसे कई ज्वैलरी और सेलफोन लूट कर ले गए। दो आरोपियों में से एक किशोर कुमार का समलैंगिक साथी था। वह अक्सर किशोर कुमार की पत्नि और बच्चे के बाहर जाने के बाद उनके घर आता था।
पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी का नाम अमित विश्वकर्मा है। वह अरबिंदो कॉलेज में मैनेजमेंट का स्टूडंेट है। वह लेट नाइट गे-पार्टियों में जाने का शौकीन है। अमित इस वारदात को अंजाम देकर राजस्थान भाग गया था। जब से ही पुलिस इसे तलाश रही थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।