Pages

Monday, April 21, 2014

भगवंत आम आदमी नहीं करोड़ों के स्वामी : ढींढसा


भगवंत आम आदमी नहीं करोड़ों के स्वामी : ढींढसा
 बरनाला
अकाली-भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींडसा ने रविवार को बरनाला शहर के विभिन्न जगहों पर आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवंत मान खुद को आम आदमी कहते हैं लेकिन वह करोड़ों के स्वामी है। जिनके पास अमेरिका में करोड़ों रुपयों की जमीनें हैं और उनकी पत्नी व बच्चे खुद अमेरिका में रहते हैं।
ढींढसा ने कहा कि मान को विकास करवाने का कोई ज्ञान नहीं है। वह केवल चुटकले सुनाने में ही अच्छे लगते हैं। कांग्रेस पर प्रहर करते ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस ने बड़े-बड़े घोटाले करके
देश का नाम रोशन करने की बजाए बदनाम कर दिया है।