चंडीगढ़. शहर के एक जज की बेटी से जब उसके प्रेमी ने शादी करने से इंकार किया तो उसे इतना गुस्सा आया कि उसने भाड़े के हत्यारे बुलाये और अपने ही प्रेमी की जान ले ली। पिछले दिनों हुए सिप्पी हत्याकांड की जांच में पुलिस को पता चला है कि सिप्पी और जज की बेटी के बीच कभी बहुत प्यार था, बाद में सिप्पी किसी और लड़की को चाहने लगा और उससे शादी करना चाह रहा था, जैसे ही जज की लड़की को पता चला तो उस ने रच डाली सिप्पी की मौत की एक खौफनाक प्लानिंग।
सिप्पी पड़ोस में रहने वाली लड़की से शादी करना चाहता था। पहले सिप्पी का अफेयर जज की बेटी से था, जो उसे शादी के लिए फोर्स कर रही थी। सिप्पी ने उससे शादी से मना कर दिया था। कहा था कि वह मंगेतर से ही शादी करेगा। इसके बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था और दो महीने से मनमुटाव था।सिप्पी की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए थाना-26 की एसएचओ पूनम दिलावरी ने सिप्पी की मोहाली 3बी2 में रहने वाली मंगेतर से पूछताछ की। मंगेतर अपने पिता के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि रविवार (कत्ल वाले दिन) शाम को सिप्पी के साथ फिल्म देखने जाना था। बाद में सिप्पी ने प्रोग्राम बदला और दिन में ही फिल्म दिखाने ले गया। लड़की ने यह भी बताया कि वह जानती थी कि जज की लड़की सिप्पी पर शादी का दबाव बना रही है
20 सितंबर रविवार की रात नेशनल शूटर और हाईकोर्ट के एडवोकेट की सेक्टर-27 बी के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस वहां पहुंची और जांच के बाद मृतक की पहचान मोहाली- 3 बी 2 के रहने वाले 35 साल के सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी सिद्धू के रूप में हुई। सुखमनप्रीत को दो गोलियां मारी गई थी। एक गोली छाती और दूसरी गले पर लगी हुई थी। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान की गई। मृतक की कार सेक्टर-27 प्रेस क्लब के पीछे लगे पार्क की पार्किंग से मिली थी। हालांकि, उसका शव 200 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। शव पार्क के अंदर गिरा हुआ था। सुखमनप्रीत को तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शूटर सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी मर्डर केस में पुलिस ने उसका फोन अनलॉक कर लिया है। फोन का डाटा काफी हद तक रिकवर कर लिया गया है। फोन का कुछ डाटा करप्ट भी है, जिसे रिट्रीव करने की कोशिश जारी है। पुलिस इस फोन को सीएफएसएल भेजने की तैयारी में है। वहीं, दो शूटर्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब क्राइम सीन की कड़ी मिला रही है। अभी वारदात में इस्तेमाल हथियार पुलिस को बरामद नहीं हुए हैं। मामले में जज की बेटी का नाम भी आने के बाद पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से कतरा रही है। आईजी आरपी उपाध्याय ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि कत्ल के अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रहे हैं, सारे फैक्ट्स अभी डिस्कलोज नहीं किए जा सकते। इससे इन्वेस्टिगेशन बाधित होगी। हालांकि, सिप्पी के घरवाले सीधा उस लड़की पर शक जता चुके हैं। सूत्रों की मानें तोे पुलिस अब लड़की तक पहुंचने के लिए सीधे सबूत जुटा रही है, ताकि इन्वेस्टिेगेशन पर उंगली ना उठे।
नेशनल शूटर सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी के कत्ल में चंडीगढ़ पुलिस ने गोरखपुर से दो शार्प शूटर्स को दबोच लिया है। दोनों ने गुनाह कबूल लिया है और पुलिस को बताया है कि सिप्पी के कत्ल की सुपारी एक लड़की ने दी थी। दोनों को पुलिस चंडीगढ़ लेकर आ रही है। शुक्रवार को पुलिस शूटर्स से जज की बेटी की शिनाख्त कराएगी। पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं कि सिप्पी के कत्ल के वक्त मौके पर मौजूद लड़की जज की बेटी ही थी और इसी ने इस हत्या की साजिश रची थी।सेक्टर-27 में जहां सिप्पी का कत्ल हुआ, वहां से पुलिस ने मोबाइल फोन का डंप डाटा उठाया। कत्ल के बाद से जज की बेटी का सामने आना और कत्ल के दिन दोपहर से उसका फोन नंबर बंद होने से शक गहरा गया। इस दौरान पुलिस को जज की बेटी का एक और नंबर हासिल हुआ। इस नंबर के जरिए ही सिप्पी के कत्ल के बाद फरार हुए शूटर्स तक पुलिस पहुंच सकी। शूटर्स के फोन की लोकेशन भी रविवार को उसी वक्त सेक्टर-27 की मिली, जिस वक्त गोली मारकर सिप्पी का कत्ल किया गया।
केस से जुड़ी कुछ अहम बातें...
- जज की बेटी का फोन ऑफ कत्ल से पहले तीन दिन तक जज की बेटी का फोन ज्यादातर स्विच ऑफ पाया गया। इससे पुलिस का शक गहरा हुआ।
- पुलिस जांच से बचना पुलिसजांच से जज की बेटी बार-बार बचती रही।
पुलिस के पास कई ऐसे सबूत हैं जो साफ तौर पर जज की लड़की की ओर इशारा कर रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन की और शूटर्स तक पहुंच सकी।
- सुपारी देकर सिप्पी का कत्ल कराया गया। अब तक की जांच के मुताबिक ये वजह सामने रही है...
- चश्मदीद ने बताया कि कत्ल के वक्त एक लड़की मौके पर, यानी सेक्टर-27 के पार्क में थी।
- सिप्पी की मां ने पुलिस को बताया था कि वह जज की बेटी से मिलने ही सेक्टर-27 गया था।
- पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं कि सिप्पी के कत्ल के वक्त जज की बेटी ही सिप्पी के साथ थी। उसी ने सिप्पी को सेक्टर-27 में मिलने के लिए बुलाया था।
- जज की बेटी का फोन ऑफ कत्ल से पहले तीन दिन तक जज की बेटी का फोन ज्यादातर स्विच ऑफ पाया गया। इससे पुलिस का शक गहरा हुआ।