Monday, December 2, 2013

अंकों का खेल - ये बता देते हैं स्त्री और पुरुष की हर गुप्त बात.


 
उज्जैन। अपने आसपास रहने वाले किसी भी व्यक्ति की गुप्त बातें जानने की लालसा होना एक आम बात है। काफी लोग ऐसे हैं जो दूसरों के गुण और दोष जानना चाहते हैं, लेकिन आसानी से जान नहीं पाते हैं। यदि आप अपने आसपास रहने वाले मित्रों या सहकर्मियों के आंतरिक गुण या दोष जानना चाहते हैं तो यहां आपकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए एक विधि बताई जा रही है।
 
इस विधि के अनुसार आप किसी भी स्त्री या पुरुष की जन्म तारीख से भी काफी कुछ जान सकते हैं। एक वर्ष में 12 माह होते हैं और हर माह में दिनों की संख्या अलग-अलग है। यहां जानिए दिनांक 1 से 31 तक की जन्म तारीख वाले 
लोगों की खास बातें और किस्मत चमकाने के उपाय..
1 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1 तारीख को हुआ है उन सभी लोगों का लकी नंबर 1 होता है। अंक 1 का कारक ग्रह सूर्य है। इसलिए अंक 1 वाले सभी लोगों को सूर्य विशेष रूप से प्रभावित करता है। 
अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अंक वाले व्यक्ति रचनात्मक, सकारात्मक सोच वाले और नेतृत्वक्षमता के धनी होते हैं। ये लोग जो कार्य शुरू करते हैं उसे जब तक पूरा नहीं करते, इन्हें शांति नहीं मिलती। इन लोगों का विशेष गुण होता है कि यह हर कार्य को पूर्ण योजना बनाकर करते हैं, अपने कार्य के प्रति पूरे ईमानदार रहते हैं।
- इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार विशेष लाभ देने वाले दिन हैं।
- इनके लिए पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी फायदेमंद है।
- तांबा और सोना से इन्हें विशेष लाभ प्रदान करता है।
- इनके लिए पुखराज, पीला हीरा, कहरुवा और इस रंग के रत्न, जवाहरत आदि लाभदायक हैं।
2 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2 तारीख को हुआ हो, वे सभी अंक 2 वाले लोग माने जाते हैं। यह नंबर चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा के सभी गुण अंक 2 वाले में विद्यमान रहते हैं।
जिस प्रकार चंद्रमा को चंचलता का प्रतीक माना जाता है कि ठीक उसी प्रकार अंक 2 वाले भी चंचल स्वभाव के होते हैं। चंद्र के प्रभाव से ये लोग प्रेम-प्रसंग में भी पारंगत रहते हैं।
- इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं।
- इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं।
- लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते।
- अंक 2 वालों को मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए।
3 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3 तारीख को हुआ है, वे लोग अंक 3 के व्यक्ति माने जाते हैं। अंक 3 वाले लोग काफी महत्वकांक्षी होते हैं।
अंक तीन का ग्रह स्वामी गुरु अर्थात बृहस्पति है। ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी के अनुसार इस अंक से संबंधित लोगों पर बृहस्पति विशेष रूप से प्रभावित करता है। यह लोग अधिक समय तक किसी के अधीन कार्य करना पसंद नहीं करते, ये उच्च आकांक्षाओं वाले होते हैं।
इनका लक्ष्य उन्नति करते जाना होता है, अधिक समय एक जगह रुककर यह कार्य नहीं कर सकते। इन्हें बुरी परिस्थितियों से लडऩा बहुत अच्छे से आता है।
- इनके लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार अधिक शुभ होते हैं।
- हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारिखें इनके लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं।
- इन लोगों की अंक 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है।
- रंगों में इनके लिए बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला शुभ होते है।
4 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 4 तारीख को हुआ हो, उसका मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे व्यक्ति एक विशेष प्रकार के चरित्र वाले होते हैं। इस अंक का स्वामी यूरेनस होता है।
अंक 4 के लोग काफी संवेदनशील होते हैं। यह काफी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं। इसी स्वभाव की वजह से इनके ज्यादा मित्र नहीं होते हैं। मित्र कम होने की वजह से यह लोग अधिकांश समय अकेलापन महसूस करते हैं। ये किसी को दुखी नहीं देख सकते।
- अंक 4 वाले लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शनिवार भाग्यशाली दिन होते हैं।
- इनके लिए 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष लाभ प्रदान करने वाली होती हैं।
- इन्हें नीला और ब्राउन कलर काफी फायदा पहुंचाता है अत: इन्हें इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
5 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन व्यक्तियों का जन्म 5 तारीख को हुआ हो, वे सभी मूलांक 5 के लोग होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह बुद्धि और विवेक का प्रतिक है। बुध के प्रभाव से इस अंक के व्यक्ति काफी बुद्धिमान और तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं।
अंक 5 वाले काफी स्टाईलिश होते हैं और वैसे ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनकी सभी से बहुत जल्द दोस्ती हो जाती है और ये सभी से अच्छी दोस्ती निभा सकते हैं। दोस्तों के लिए यह जितने उदार और शुभचिंतक होते हैं ठीक इसके विपरीत दुश्मनों के लिए उतने ही बुरे।
- इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं।
- रंगों में इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार बेहद लाभदायक है।
- इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनना चाहिए।
- इनके लिए 5, 14, 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं।
5 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन व्यक्तियों का जन्म 5 तारीख को हुआ हो, वे सभी मूलांक 5 के लोग होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह बुद्धि और विवेक का प्रतिक है। बुध के प्रभाव से इस अंक के व्यक्ति काफी बुद्धिमान और तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं।
अंक 5 वाले काफी स्टाईलिश होते हैं और वैसे ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनकी सभी से बहुत जल्द दोस्ती हो जाती है और ये सभी से अच्छी दोस्ती निभा सकते हैं। दोस्तों के लिए यह जितने उदार और शुभचिंतक होते हैं ठीक इसके विपरीत दुश्मनों के लिए उतने ही बुरे।
- इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं।
- रंगों में इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार बेहद लाभदायक है।
- इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनना चाहिए।
- इनके लिए 5, 14, 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>