Wednesday, June 9, 2010

राज्यसभा चुनाव : छह राज्यों में होगा मतदान

नईदिल्ली. बारह राज्यों की 49 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनावों में राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक और उड़ीसा में मतदान होने के आसार हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पंजाब में सभी प्रत्याशियों का जाना तय हो गया है। हालांकि इनके निर्वाचन की घोषणा 10 जून को नाम वापसी का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद होगी। आंध्रप्रदेश से कांग्रेस के जयराम रमेश समेत सभी 6 प्रत्याशी पहले ही तय हो चुके हैं।


5 राज्य जहां नाम तय


उत्तर प्रदेश (11): कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, बसपा नेता सतीश मिश्रा, एसपी सिंह बघेल, अंबेद राजन, जुगुल किशोर, नरेंद्र कश्यप, मोहम्मद सलीम अंसारी, राजपाल सैनी, सपा के मोहन सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री राशिद मसूद, का राज्यसभा पहुंचना तय हो गया है।तमिलनाडु (6): द्रमुक के टीएम सेलवगनपथी, केपी रामलिंगम, एस थंगावेलू, अन्नाद्रमुक के पीएच मनोज पांडियन, केवी रामलिंगम और कांग्रेस के ईएम सुदर्शन नचियप्पन की जीत भी तय है।उत्तराखंड (1): नामांकन पत्र की जांच के बाद राज्य से एकमात्र प्रत्याशी भाजपा के तरुण विजय का चुना जाना तय हो गया है।छत्तीसगढ़ (2): कांग्रेस से मोहसिना किदवई और भाजपा के नंद कुमार साय ने पर्चा भरा है।पंजाब (2): कांग्रेस से अंबिका सोनी और अकाली दल से बलविंदर सिंह भूंदड़ ने नामांकन भरा है।


6 राज्य जहां चुनाव संभावित


राजस्थान (4+1): यहां 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस के आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री अश्क अली टाक, सांसद नरेंद्र बुडानिया, भाजपा के राम जेठमलानी, वीपी सिंह और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संतोष बागड़ोदिया मैदान में हैं। इनमें से बुडानिया ने उपचुनाव के लिए नामांकन भरा है।


कर्नाटक (4): यहां 4 सीटों पर 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस के आस्कर फर्र्नाडीस, टीवी मारुति, निर्दलीय विजय माल्या, भाजपा के वेंकैया नायडू व अयनूर मंजूनाथ ने पर्चा भरा है।


उड़ीसा (3): यहां 3 सीटों के 4 दावेदार हैं। बीजद के शशि भूषण बेहरा, वैष्णब परीदा, प्यारी मोहन महापात्रा और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी तारा पटनायक मैदान में हैं। भाजपा ने वोटिंग से दूर रहने की घोषणा की है।


झारखंड (2): यहां से 2 सीटों पर 3 दावेदार हैं। भाजपा के अजय मारू, धीरज साहू और झामुमो से केडी सिंह ने नामांकन भरा है।


बिहार(5): यहां 6 उम्मीदवार 5 सीटों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। लोजश प्रमुख रामविलास पासवान, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी, जदयू के आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाह, राजद के राम कृपाल सिंह और निर्दलीय बीजी उदय मैदान में हैं।


महाराष्ट्र(6): यहां से 6 सीटों पर 7 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के विजय दर्डा, अविनाश पांडे, एनसीपी के तारिक अनवर, ईश्वर जैन, भाजपा के पीयूष गोयल, शिव सेना के संजय राउत और निर्दलीय कन्हैयालाल गिडवानी मैदान में हैं। गिडवानी को कांग्रेस का समर्थन है।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>