Tuesday, February 21, 2012

सतपाल सत्ती बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष


 

 
 
  •  
 
 
शिमला. ऊना के विधायक सतपाल सत्ती प्रदेश भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उनके नाम को अपनी स्वीकृति दे दी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गणोश दत्त ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की तरफ से सतपाल सत्ती को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की पुष्टि की है।




प्रदेश भाजपा में चल रही उथल पुथल का खमियाजा निवर्तमान अध्यक्ष खीमीराम को भुगतना पड़ा। भाजपा से कुछ लोगों ने पार्टी छोड़कर हिलोपा का गठन कर लिया था। भाजपा को होने वाले नुकसान के लिए डैमेज कंट्रोल करने आई राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा व सचिव श्याम जाजू की दो सदस्यीय टीम हिमाचल भेजी गई थी।



उन्होंने रविवार शाम अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी थी। प्रदेश भाजपा में गठित तात्कालिक घटनाओं के दृष्टिगत निवर्तमान अध्यक्ष खीमी राम ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था जिसे भाजपा हाईकमान ने स्वीकार कर दिया।




युवा नेता सतपाल सत्ती को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष तैनात किया गया है। सत्ती दो बार प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले युवा नेता सतपाल सत्ती भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



सत्ती इससे पूर्व कई कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे चुके हैं। सतपाल सत्ती प्रदेश भाजपा के 11वें अध्यक्ष होंगे। सतपाल सत्ती ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सत्ता व संगठन में तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे।



विद्यार्थी परिषद से प्रदेश अध्यक्ष तक 

सत्ती ने विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। 1990 से लेकर 1933 तक विद्यार्थी परिषद के राज्य सचिव रहे। इसके बाद 1994-97 तक विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सचिव और और 8 साल तक पूर्ण सदस्य रहे। राज्य भाजयुमो अध्यक्ष रहने के बाद पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ती पहली बार चुनकर और 2007 में लगातार दूसरा चुनाव जीता। 2009 में उन्हें सीपीएस बनाया गया।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>