Saturday, May 30, 2015

सेक्स करने में मत करें कोताही, जानिए 10 फायदे

नई दिल्ली- हमारे इधर सेक्स पर बात करना लगभग निषेध ही माना जाता है, पर सच्चाई यह है कि नियमित सेक्स बेहतर सेहत की कुंजी है। इससे ब्लड प्रेशर कम रहता है। कोलस्ट्रोल में सुधार होता है। राजधानी के नेशनल हार्ट इंस्टीच्यूट से जुड़े सीनियर यूरोलोजिस्ट डा.एस.पाल द्वारा किए गए ताजा अनुसंधान से साफ है कि लगातार संभोग इंसान की सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। डा. पाल के अनुसंधान की 10 अहम बातें आप भी जानिए। नियमित सेक्स से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका आधी रह जाती है। इसके चलते इंसान की आयु में 3 से 8 साल का इजाफा हो जाता है। जो लोग हफ्ते में तीन बार या इससे ज्यादा संभोग कर पाते हैं, उनका इम्युनिटी का स्तर सुधर जाता है। इंसान को अकेलापन खा जाता है। पर जो लोग पुरुष या स्त्री के संपर्क में आते हैं और उनका स्पर्श करते हैं तो उससे उन्हें बहुत पाजिटिव एनर्जी मिलती है। यह भी सेहत के लिए बहुत अच्छी बात है। अच्छे सेक्स से स्ट्रेस घटता है। स्ट्रेस के चलते महानगरों में तमाम बीमारियां जन्म ले रही हैं। 50 साल की उम्र के बाद भी सेक्स करना नियमित रखिए। अपनी सेक्स संबंधी इच्छाओं को लेकर उदासीन रुख मत अपनाइये। डा. पाल मानते हैं कि जो लोग नियमित सेक्स करते हैं, वे कम बीमार पड़ते हैं। उन्हें दफ्तर से कम अवकाश लेते हैं। संभोग करने में कोताही ना बरतने वालों के शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से चलता है। डा. पाल लव मेकिंग करने की भी सलाह देते हैं। डा. पाल ने बताया कि अपनी पत्नी या पति या पार्टनर के साथ सेक्स करने वालों की हार्ट बीट 120 प्रति मिनट हो जाती है। जबकि हालातों में यह 70 प्रति मिनट रहती है। जिनकी हार्ट बीट 120 रहती है, उनका दिल बढ़िया है। डा.पाल ने जर्मनी के सेक्सुअल बिहेवियर एक्सपर्ट के शोध की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमित सेक्स करने से ना केवल शारीरिक रूप से इंसान फिट रहता है, बल्कि वह दिमागी काम भी बेहतर कर पाने में सक्षम हो जाता है।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>