Sunday, May 17, 2015

मोगा कांड के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च

मोगा कांड के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता गुरुवार शाम इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन इसका नेतृत्व करेंगे। मार्च के जरिए महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। पंजाब के मोगा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां और बेटी को चलती बस से बदमाशों ने फेंक दिया। घटना में बेटी की मौत हो गई। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बताया कि पूरे देश में हो रही महिलाओं के साथ बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाओं से कांग्रेस चिंतित है। दिल्ली में भी इस तरह की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस गुरुवार की शाम छह बजे कैंडल मार्च निकालेगी। दिल्ली के अलावा पंजाब कांग्रेस नेता भी इसमें शामिल होंगे। 

मुखर्जी ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा 1600 कांट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित नहीं करने पर आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करने के लिए स्पेशल सेल का गठन किया गया था। लेकिन आप सरकार के आने के बाद स्पेशल सेल ठप पड़ गई है।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>