Saturday, May 30, 2015

पत्नी के किसी और के साथ चले जाने पर पति ने उठाया खौफनाक कदम

बरनाला: पत्नी के किसी और के साथ चले जाने पर उसके वियोग में दुखी  नगर कौंसिल के एक कच्चे सफाई सेवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस कारण सफाई कर्मचारियों में गुस्से की लहर दौड़ गई।
सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के विरुद्ध पर्चा दर्ज करने की मांग की है।  सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष राजू ने कहा कि 15 मई को मृतक बालकृष्ण बाली की पत्नी घर से चली गई थी। उसने अपने रिश्तेदारों से भी अपनी पत्नी के बारे में पूछा परंतु कहीं भी उसका कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद मृतक ने पुलिस को लिखित तौर पर शिकायत दी। पत्नी के चले जाने के बाद मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा व आज उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी व्यक्तियों कि विरुद्ध पर्चा दर्ज किया जाए। इस मौके  पर पहुंचे पुलिस अधिकारी महिन्दर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
मृतक के परिवार को दी जाए आर्थिक सहायता : कांग्रेसी पार्षद महेश लोटा ने कहा कि मृतक के 2 लड़कियां व 2 लड़के हैं। दोनों लड़कियां विवाह करने योग्य हैं। मृतक आर्थिक तौर पर कमजोर था, इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह मृतक के परिवार की आर्थिक सहायता करे। 
उन्होंने अपनी ओर से दोनों लड़कियों के नाम 5100-5100 रुपए की एफ.डी. करवाने का ऐलान किया। इस संबंधी पुलिस अधिकारी महिन्दर सिंह ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे. उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>