Wednesday, May 13, 2015

मोदी जी के नाम एक खुला लेटर - हमारे धार्मिक सथल हमें सौप दे ,हिन्दू मंदिर एक्ट बना दे

                                                मोदी जी के  नाम एक खुला लेटर 
भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी जी महोदय 
नमस्कार 
बंदेमातरम 
महोदया मै आपको तब से जानता हु जब आप पंजाब के प्रभारी थे। तब से ही मै आपका अनुसरण करता आया हु ! भारत का प्रधान मंत्री बंनने से पहले आपने चाय पे बुलाया था, एक शाम चाय पे मोदी के साथ प्रोेग्राम  के तहत ! तब आपसे कुश बाते करने का बहुत मन था ! पर समय के आभाव के कारन पूरी बाटे नहीं हो सकी !
मोदी साहेब आप संघ में पुराण रूप से जुड़े है इस लिए सनातन धरम को मानने वालो की इस देश में हो रही बेरुखी की पीड़ा को अच्छी तरह समझते होंगे !
भारत वर्श  जब से इंडिया बना है देश के कई हिसो में हिन्दू अल्प्सख्यक होते हुए भी कभी अल्प्सख्यक नहीं माने जाते है ! हिन्दुओ का जीना दुबर हो रखा है उनके धार्मिक रीती रिवाजो में कई तरह की अरचणे डाली जाती है !
माननीय महोदय अब  आपको देश की प्रमुख कुर्सी पैर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ! हम आपकी मजबूरियों को समझते है ! परन्तु आपसे एक अनुग्रह करते है के आप हिन्दू धरम में आस्था रखने वालो के लिए एक काम कर दे !हमारे धार्मिक सथल हमें सौप दे !श्री मान जी आपको मालूम है के देश में बाकि धर्मो के धार्मिक सथलो पर उनका ही एकाधिकार है ,फिर हिन्दू धरम के साथ हो रहा ये अन्याय आप बंद क्यों नहीं कर रहे !मुस्लिम धरम के धार्मिक सथलो की आमदन पर मुस्लिम समुदाय का ही अधिकार है !ईसाई  समुदाय भी अपनी धार्मिक समुदाय की आमदन पर किसी को फड़कने नहीं देता ,सिख समाज भी अपनी धार्मिक सथलो की आय पर अपना अधिकार रखता है और ये सारी राशि उनके अपने समुदाय पर  ही खरच की जाती है परन्तु हिन्दू धरम के धार्मिक सथलो की आय पर  राज्य सरकार और केन्देर सरकार काबिज रहती है और उस राशि को कभी भी हिन्दू समुदाय के उत्थान के लिए नहीं खरच किया जाता !
महोदय आप अच्छी तरह जानते है के गौ धन कैसे सड़को पर भूखा प्यासा मर रहा है ! अपेक्षा के कारन कई बार कई बड़े बड़े हादसे भी हुए है ! हिन्दू लड़कीअ की पैसे के आभाव में शादी की उम्र निकल जाती है 
हर रेड लाइट पर आपको भिखारी दिखाई दे जाते है !
महोदय हम आपकी मजबूरिया समझते है हमें मालूम है की धरा ३७० को तोडना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है इसके लिए आपको और आपकी सरकार को बहुत मुश्किल होगी !श्री राम जी मंदिर बनाने में भी आप को कई अरचनो का सामना करना पड़ेगा ! परन्तु मै  आपसे विनती करता हु के आप हिन्दुओ के लिए एक काम कर दे !पूरा हिन्दू समाज जो कई टुकड़ो में बटा पड़ा है उसे एक जुट करने में मेरा सुझाव काफी हद तक कारगर होगा 
पूरा हिन्दू समाज एक झंडे के तले इकठा हो कर एक वोट बैंक में तब्दील हो जायेगा ! आप किर्पया सिख गुरुद्वारा एक्ट की तर्ज पर एक हिन्दू मंदिर एक्ट बना दे जिससे हिन्दुओ के धार्मिक सथलो की इनकम से हिन्दुओ के मंदिरो की हो रही दुर्दशा को रोका  जा सके ! हिन्दुओ की एक एलेक्टेड बॉडी हो जो सारे हिन्दू धार्मिक सथलो की सम्भाल  करे ! जिससे हिन्दू धरम में बड़ रही गरीबी और अराजकता को रोका जा सके !आप भली भांति जानते है के हिन्दू मंदिरो में चढ़ने वाली राशि हमारे सालाना बजट से भी ज्यादा हो जाती है, फिर भी सनातन धरम  के धार्मिक सथलो की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है !कारन सपषट है बाकि समुदाय के धार्मिक सथलो की गोलक पर उनका अधिकार है !परन्तु हिन्दू धार्मिक सथलो की आमदनी पर हिन्दुओ का अधिकार नहीं है !हिन्दू धार्मिक सथलो की आमदनी दूसरे समुदाय के लोगो को सब्सिडी के रूप में चली जाती है! मै  आपसे विनती करता हु कि आप  हमारे धार्मिक सथल हमें सौप दे ,हिन्दू मंदिर एक्ट बना दे!
मेरी किसी दूसरे समुदाय की भावना को ठेस पहुचने की कोई मंशा नहीं है !न ही मै  किसी समुदाय के खिलाफ कोई दुर्भावना रखता हु !अपने देश भारत में रहने वाले सभी समुदायों का मै तह दिल से सम्मान करता हु !
                                                                                                                      सादर प्रणाम 
                                                                                                                          राकेश पुंज 

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>