Sunday, May 17, 2015

पंजाब देश का सबसे भ्रष्ट राज्य बना: भगवंत मान

होशियारपुर : आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू ‘बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ’ यात्रा का आज मुकेरियां व होशियारपुर पहुंचने पर विभिन्न क्षेत्रों में लोगोंं ने भारी स्वागत किया। यात्रा, जो 100 के लगभग वाहनों पर आधारित थी, में भारी संख्या में आम आदमी कार्यकत्र्ता शामिल हुए। नगर के बाजारों से यात्रा गुजरने के दौरान लोगोंं ने पुष्प वर्षा करके सांसद भगवंत मान, पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व दिल्ली के कई विधायकों का अभिनंदन किया।
 
बाद में यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम से 5 घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद मॉडल टाऊन के ऊधम सिंह पार्क में भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की पंजाब इकाई के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब के लोगों की दुख-तकलीफों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल जैसे नरम स्वभाव के नेता ने ‘बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ’ जैसी सख्त यात्रा शुरू करने का निर्णय किया। 
 
पंजाब में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब का बेड़ा 
गर्क करके रख दिया है। अकाली दल व भाजपा गठबंधन ने पंजाब को नशों का छठा दरिया बनाकर रख दिया है। 
 
आज पंजाब की हालत अत्यंत दयनीय है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब, जो किसी समय कृषि के क्षेत्र, सेना में भर्ती के मामले में देश का एक अग्रणी राज्य था, आज देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट राज्य बन गया है। लाल बत्तियों वाली सरकारी गाडिय़ों में जगह-जगह पर जाकर नशीले पदार्थों की डिलीवरी गांवों में की जाती है। अकाली दल-भाजपा गठबंधन व कांग्रेस ने आपस में 5-5 वर्ष शासन करने की फिकिं्सग की हुई है। इसे राज्य के लोग अब अच्छी तरह से जान गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज पंजाब बारूद के ढेर पर खड़ा है। पंजाब को बचाने के लिए ही अरविंद केजरीवाल ने मिशन 2017 का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे भ्रष्ट बादल सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नवीन जैरथ, पंजाब कार्यकारिणी की सदस्य यामिनी गोमर, जिला कन्वीनर जसवंत सिंह मठारू ने अपने विचार प्रकट किए।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>