Thursday, September 24, 2015

पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद ब्रह्मलीन

 Image Loading
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती बुधवार देर रात ब्रह्मलीन हो गए। वेदांत के ज्ञाता स्वामी दयानंद को उनकी इच्छा पर बुधवार सुबह ही जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल से शीशमझाड़ी स्थित आश्रम लाया गया था।

स्वामी दयानंद सरस्वती का कुशलक्षेम जानने के लिए बुधवार सुबह से ही आश्रम में अनुयायियों और साधु संतों की कतार लगी रही। अस्पताल से साथ आई डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी किए हुए थी। बुधवार रात दस बजकर 55 मिनट पर स्वामी दयानंद ने अंतिम सांस ली। स्वामी दयानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने की सूचना पर काफी संख्या में उनके अनुयायी और साधु संत आश्रम में पहुंच गए।

स्वामी दयानंद सरस्वती का पार्थिव शरीर गुरुवार और शुक्रवार को अंतिम दर्शनों के लिए आश्रम में रखा जाएगा। शनिवार को विधि विधान से पार्थिव शरीर को समाधि दी जाएगी। मुनिकी रेती थानाध्यक्ष अव्वल सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह स्वामी दयानंद के पार्थिव शरीर को हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट भेजा जाएगा। पार्थिव शरीर को दो दिन सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल में लेप लगाया जाएगा। इसके बाद आश्रम में लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

11 सितंबर को पीएम मिलने आए थे
इसी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती से मिलने के लिए ऋषिकेश आए थे। स्वामी दयानंद ने प्रधानमंत्री मोदी को वेदांत का ज्ञान कराया था।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>