Wednesday, September 23, 2015

सिप्पी मर्डर केस : सिप्पी की फ्रेंड थी जज की बेटी, होगी पूछताछ


चंडीगढ़ । मेरे परम मितर नेशनल शूटर व हाईकोर्ट के एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी के कत्ल के मामले में चंडीगढ़ पुलिस एक जज की लड़की से पूछताछ कर सकती है। इस लड़की से सिप्पी की गहरी दोस्ती थी। सिप्पी अक्सर सेक्टर-27 व 26 में उससे मिलने आता था। घरवालों ने शंका जताई है कि रविवार रात सिप्पी का कत्ल हुआ, उस दिन वह सेक्टर-27 में उसी लड़की से मिलने गया होगा। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि सिप्पी और लड़की में गहरी दोस्ती थी, लेकिन दो महीने से बोलचाल कम हो गई थी। लड़की का पहले सिप्पी के घर आना-जाना था। कत्ल के बाद लड़की न सिप्पी के घर पहुंची, न संस्कार में गई। घर के लोगों को यही बात खटकी। पुलिस लड़की के फोन की टावर लोकेशन हासिल कर रही है।
सिप्पी और जज की बेटी में गहरी दोस्ती थी। दो महीने से बोलचाल कम हुई।लड़की का सिप्पी के घर आना-जाना था, लेकिन मौत के बाद नहीं पहुंची।जहां सिप्पी का कत्ल हुआ, वहां से एक लड़की को कार में भागते देखा गया।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सेक्टर-27 निवासी ने बताया है कि जब गोली चलने की आवाज आई तो उसने एक लड़की को वहां से भागते देखा था। लड़की सफेद रंग की छोटी कार (सैंट्रो जैसी) में भागी थी। दो लड़के अलग सफेद कार में भागे थे। पुलिस ने जानकारी देने वाले इस शख्स का नाम डिस्कलोज नहीं किया है। हालांकि इन बयानों से खुलासा हो गया है कि कत्ल के वक्त पार्क में सिप्पी के साथ एक लड़की थी। कत्ल चाहे सुपारी देकर हुआ हो, लेकिन सिप्पी के कत्ल में किसी लड़की का रोल है। कॉल डिटेल में खुलासा हुआ है कि पिछले कुछ दिनों से सिप्पी दिल्ली के नंबर पर भी किसी लड़की से बातचीत कर रहा था

काॅल डिटेल के अाधार पर खुलासा हुआ है कि सेक्टर-27 में पहुंचने से पहले सिप्पी ने सेक्टर-46 में रहने वाले अपने दोस्त मेहर, दिल्ली की एक लड़की और अंग्रेज सिंह से बात की थी। तीनों से काफी देर तक बात हुई। लड़की को छोड़कर बाकी दोनों से पुलिस ने पूछताछ कर ली है, जिसमें कुछ खास निकलकर नहीं आया है। दिल्ली की इस लड़की को पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस सिप्पी के कई करीबियों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। सिप्पी के फोन का लॉक अभी तक नहीं खुला है। लॉक खुलवाने के लिए प्राइवेट आईटी कंपनियों की मदद ली जा रही है।



मोहाली | सीएम प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को मोहाली में सिप्पी के घर पहुंचे और घरवालों को सांत्वना दी। बादल ने इस दौरान मोहाली पुलिस को फटकारा कि पहले शिकायत की ठीक से जांच क्यों नहीं हुई। फिर सीएम ने डीजीपी सुमेध सिंह सैणी को फोन मिला दिया और कहा कि हर हालत में कातिलों को पकड़ो। सिप्पी उनका दोहता था, खुद आउट ऑफ द वे जाकर केस की जांच करो। भले मामला चंडीगढ़ का हो, लेकिन पंजाब पुलिस हर हाल में इस केस को सॉल्व करे। चाहे कातिल बड़े आदमी क्यों न हों,हर हाल में पकड़े जाएं। बादल ने यूटी के एसएसपी सुखचैन सिंह गिल से भी बात की और कहा कि सिप्पी उनके घर का लड़का था, कातिल बचें न। इससे पहले बादल करीब 15 मिनट तक सिप्पी की मां, भाई व अन्य रिश्तेदारों से मिले। 
सीएम के जाने के बाद एसएसपी सुखचैन सिंह गिल समेत यूटी पुलिस के अन्य अफसर सिप्पी के घर गए। करीब चार घंटे तक उन्होंने डिटेल जांच की।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>