Sunday, October 4, 2015

समागम में 50 हजार लोगों ने अरदास की

शहर की अनाज मंडी में श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटियों के तीन दिवसीय 42वें सर्वहिंद सालाना समागम के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेशभर से हजारों की तादाद में सिख संगत पहुंची। देर रात साढ़े बारह बजे तक 50 हजार के करीब संगत ने पहुंचकर माथा टेका और वाहेगुरू का जाप कर अरदास की। 

दूसरे दिन समागम की शुरूआत कलगीधर ट्रस्ट चीमां की तरफ से कवि दरबार और सोदरि रहिरास साहिब के पाठ से शुरू हुई। इसके उपरांत अमृतसर से भाई रणधीर सिंह जी के रागी जत्थे, सूफी संत गुलाम हैदर कादरी जी, फाजिल्का के रागी जत्थे भाई कुलबीर सिंह जी, आनंदपुर साहिब के रागी जत्थे भाई परमजीत सिंह खालसा, दरबार साहिब श्री अमृतसर के रागी जत्थे भाई इंदरजीत सिंह जी के रागी जत्थे ने संकीर्तन प्रवचन किया। रागी जत्थों ने संगतों को सामाजिक बुराइयों खिलाफ जागरूक कर उन्हें वाहेगुरू के चरणों के साथ जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रदेशभर से पहुंची समूह सुखमणि सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों और मुख्यतिथियों का सम्मान किया गया। मंच का संचालन कार्यक्रम प्रबंधक बंधनतोड सिंह हंडियाया ने निभाया। इस मौके पर प्रधान जरनैल सिंह जसवंत सिंह, अमरीक सिंह, गुरमेल सिंह, जगतार सिंह, गुरभितर सिंह, कर्म सिंह भंडारी, गुरजंट सोना, चरनजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे। 

आज निकलेगा नगर कीर्तन 

प्रबंधक बंधनतोड सिंह , गुरजंट सिंह सोना और मनजीत सिंह ने बताया कि आज कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 6 बजे अनाज मंडी से विशाल नगर कीर्तन शुरू होगा, जोकि पूरे शहर से होता हुआ दोपहर 12 बजे बाबा गांधा सिंह गुरुद्वारे में समाप्त होगा। 

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>