Monday, October 5, 2015

शक्ति और यौवन बनाए उडद - स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज

                                                                     फ़ोन -09050760954 
उड़द के बीजों से मिलने वाली दाल भारतीय किचन का एक प्रमुख हिस्सा है। इसकी खेती पूरे भारत में होती है। छिलकों वाली उड़द को काली उड़द और बगैर छिलकों की उड़द को सफेद उड़द के नाम से बाजार में जाना जाता है। उड़द का वानस्पतिक नाम विग्ना मुंगो है। इसे एक बहुत पौष्टिक दाल के रूप में जाना जाता है, छिलके वाली उड़द की दाल में विटामिन, खनिज लवण तो खूब पाए जाते हैं, लेकिन इसमें कोलेस्ट्राॅल नगण्य मात्रा में होता है। इस दाल में कैल्शियम, पोटैशियम, लौह तत्व आदि भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है  इसे बतौर औषधि उपयोग में लाया जाता है। ये जानकारी परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने एक विशेष भेटवार्ता में कही !

परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज  के अनुसार पुरुषों में शक्ति और यौवन बनाए रखने के लिए उडद एक बेहतर उपाय है। इसके नियमित सेवन से शरीर तंदुरुस्त रहता है। यह भी माना जाता है कि इसकी दाल पकाकर प्रतिदिन खाना चाहिए। पोटैशियम की अधिकता की वजह से आधुनिक विज्ञान भी इसे मर्दाना शक्ति बढ़ाने वाला मानता है।

परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने  कहा के छिलके वाली उडद की दाल को एक सूती कपडे में लपेट कर तवे पर गर्म कर लें। जोड़ दर्द से परेशान व्यक्ति इस से सिकाई करे तो दर्द में तेजी से आराम मिलता है।  काली उडद को खाने के तेल में गर्म करके  और उस तेल से दर्द वाले हिस्सों की मालिश की जाती है। जिससे दर्द में तेजी से आराम मिलता है। इसी तेल को लकवे से ग्रस्त व्यक्ति उपयोग करे तो फायदा होता है। 
परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने  कहा के. दुबले लोग यदि छिलके वाली उड़द दाल का सेवन करे तो यह वजन बढ़ाने में मदद करती है। अपने दोनो समय के भोजन में उड़द दाल का सेवन करने वाले लोग अक्सर वजन में तेजी से इजाफा देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार इसका नियमित सेवन सेहत दुरुस्त करने के अलावा वजन बढ़ाने में सहायक होता है। 

परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने  कहा के  गंजापन दूर करने के लिए उड़द दाल एक अच्छा उपाय है। दाल को उबालकर पीस लिया जाए और इसका लेप रात सोने के समय सिर पर कर लिया जाए तो गंजापन धीरे-धीरे दूर होने लगता है। नए बालों के आने की शुरुआत हो जाती है। 

परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने  कहा के उड़द की बिना छिलके की दाल को रात को दूध में भिगो दें। सुबह इसे बारीक पीस लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस और शहद की डालकर चेहरे पर लेप करें। एक घंटे बाद इसे धो लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से चेहरे के मुहांसे और दाग दूर हो जाते है और चेहरे पर नई चमक आ जाती है। समरण रहे की परम पूजय स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने विशव को कैंसर मुक्त करने का लक्ष्य लिया हुआ है

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>