Thursday, October 8, 2015

लैपटॉप में आपत्तिजनक फोटो- सिप्पीके लैपटॉप की जांच में पुलिस को एक लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं।

चंडीगढ़. पंजाब के नेशनल शूटर एडवोकेट सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी सिद्धू के मर्डर केस में पुलिस को सिप्पी के लेपटॉप से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जो इशारा करते हैं कि उसका कत्ल आखिर किया क्यों गया। इसके पीछे अलग-अलग लड़कियों की पोर्न मूवीज हो सकती हैं। पुलिस को इसके सबूत मिल गए हैं। अब पुलिस जांच रही है कि कहीं इसके साथ ही ब्लैकमेलिंग का एंगल तो नहीं जुड़ा है। यह पोर्न मूवीज और फोटोग्राफ्स किसी एक लड़की की नहीं, बल्कि अलग-अलग लड़कियों की हैं। सूत्रों के मुताबिक सिर्फ एक फोटो ऐसी है जिनमें सिप्पी नजर नहीं रहा है, बाकी सब में उसकी मौजूदगी है। इन आपत्तिजनक फोटो और मूवीज में सेक्स टॉयज का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, मूवीज और फोटो से ऐसा नहीं लगता कि मूवी किसी स्पाई कैम से बनाई गई। ऐसा लगता है जैसे जिनकी मूवी बन रही है उन्हें इसकी जानकारी थी।
उधर, सूत्रों की माने तो सिप्पी मर्डर केस में सीएम प्रकाश सिंह बादल ने दोबारा यूटी पुलिस से पूछा है कि आखिर केस का 
स्टेटस क्या है और अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बादल ने एसएसपी सुखचैन सिंह 
गिल को जल्द केस सुलझाने के लिए कहा है। इससे पहले जब सिप्पी का कत्ल हुआ था, तो अगले दिन ही बादल सिप्पी के घर
 पहुंचे थे और उन्होंने यूटी पंजाब पुलिस से केस को सुलझाने के लिए कहा था। बता दें कि सिप्पी का परिवार सीएम बादल के 
परिवार के काफी करीबी है।
20 सितंबर रविवार की रात नेशनल शूटर और हाईकोर्ट के एडवोकेट की सेक्टर-27 बी के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस वहां पहुंची और जांच के बाद मृतक की पहचान मोहाली- 3 बी 2 के रहने वाले 35 साल के सुखमनप्रीत उर्फ

 सिप्पी सिद्धू के रूप में हुई। सुखमनप्रीत को दो गोलियां मारी गई थी। एक गोली छाती और दूसरी गले पर लगी हुई थी। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान की गई। मृतक की कार सेक्टर-27 प्रेस क्लब के पीछे लगे पार्क की पार्किंग से

 मिली थी। हालांकि, उसका शव 200 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। शव पार्क के अंदर गिरा हुआ था। सुखमनप्रीत को तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केस में जज की लड़की से पूछताछ सबसे जरूरी है। सिप्पी की मां भी कह चुकी हैं कि कत्ल की रात सिप्पी जज की बेटी से ही मिलने गया था। केस की जांच कर रहे अफसर दबी जुबान में कबूल रहे हैं कि एक बार जज की बेटी से पूछताछ हो, फिर केस खुल जाएगा। लेकिन पुलिस जज की बेटी से पूछताछ की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। बुधवार को भी पुलिस ने जज की बेटी से पूछताछ की कोशिश नहीं की। इसी के चलते अब पुलिस पर उंगलियां उठने लगी हैं। पुलिस सिप्पी के दोस्तों को तो बिना कारण लगातार पूछताछ के लिए दिनभर पुलिस स्टेशन में बिठाए रखती है। जब जज की बेटी की बात उठती है तो पुलिस चुप्पी साध लेती है। एक बड़े अधिकारी से इस बारे में बात की गई कि जज की बेटी से पूछताछ अब तक क्यों नहीं की गई,तो उनका कहना था कि ऐसे केस में फूंक फूंककर कदम रखना पड़ रहा है।
यूटी पुलिस को शूटर सुखमनप्रीत उर्फ सिप्पी के मोबाइल से अनलॉक होने के बाद 3 हजार मोबाइल नंबर सेव मिले हैं। इनमें से कई लोगों से पुलिस बातचीत कर सकती है। साथ ही पुलिस सिप्पी के परिवार के करीबी माने जाने वाले एक शख्स से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। हालांकि उस शख्स का नाम अभी बताया नहीं गया है। साथ ही सिप्पी के मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम सबूत भी मिले हैं। उधर, रविवार को सेक्टर-8 के गुरुद्वारा में सुखनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी के भोग का आयोजन किया गया। भारी संख्या में लोग उनके भोग में पहुंचे
 चंडीगढ़ पुलिस ने गोरखपुर से दो शार्प शूटर्स को दबोच लिया है। दोनों ने गुनाह कबूल लिया है और पुलिस को बताया है कि सिप्पी के कत्ल की सुपारी एक लड़की ने दी थी। दोनों को पुलिस चंडीगढ़ लेकर रही है। शुक्रवार को पुलिस शूटर्स से जज की बेटी की शिनाख्त कराएगी। पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं कि सिप्पी के कत्ल के वक्त मौके पर मौजूद लड़की जज की बेटी ही थी। इस केस में जज की भूृमिका की भी अलग से जांच की जा सकती है। पुलिस इसके लिए चीफ जस्टिस से मिलने की तैयारी में है। 

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>