Sunday, October 4, 2015

बादल कर रहे अकाल तख्त का इस्तेमाल : खालसा


राष्ट्रीय सिख संगत नू सिखा दी दुश्मन कहके बादल सिखा नू उसतो दूर रखदे ने, लेकिन खुद पिछले 20 साल तो भाजपा नाल यारी निबा रहे ने। जे राष्ट्रीय सिख संगत सिखा दी दुश्मन है ता भाजपा सिखां दी दोस्त किंवे हो सकदी है। बादल पिछले 20 साला तों इस दोहरी नीति नाल पंथ नू बर्बाद कर रहे ने। मुख्यमंत्री बादल डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर ये आरोप पूर्व सांसद राष्ट्रीय सिख संगत के मालवा प्रधान एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा ने लगाए। 

अपने घर में आयोजित सभा में पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री बादल पर आरोप लगाया कि वह निजी फायदे के लिए अकाल तख्त का इस्तेमाल कर रहे हैं। आठ साल पहले डेरा सच्चा सौदा मुखी का माफीनामा रद्द किया गया और अब उसकी चिट्ठी के आधार पर उसे माफी दे दी गई। अगर माफी देनी थी तो पंजाब को तनाव के माहौल में क्यों रखा। 

सिखदंगों के लिए कांग्रेस दोषी : खालसाने आरोप लगाया कि 1984 में दिल्ली में हुए दंगे हिंदुओं ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने करवाए थे। 

राष्ट्रवादीबने सिख : उन्होंनेकहा कि नौवें गुरू तेग बहादुर ने हिंदू धर्म के लिए सिर कलम करवाकर शहीदी दी थी। दसवें गुरू गोबिंद सिंह ने हिंद की रक्षा की बात कही थी, इसलिए सिखों को राष्ट्रवादी बनना चाहिए। इस मौके पर आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक चिरंजीव सिंह, जसवीर सिंह, गुरबचन सिंह, भाजपा प्रदेश कोआर्डिनेटर धीरज दधाहूर, एडवोकेट दीपक जिंदल, अवतार सिंह संधू, कोमल शर्मा आदि मौजूद थे। 

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>