Sunday, December 4, 2011

किस राज्य में, किस की सत्ता



किस राज्य में, किस की सत्ता नई दिल्ली: चार भारतीय राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम तथा एक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को नई सरकारों के लिए मार्ग तैयार हो गया। पेश है, इस संदर्भ में सभी राज्यों और वहां की सत्ताधारी पार्टियों की एक सूची। मतलब, कहां, किस राज्य में किस का शासन है, या कौन सी बड़ी पार्टी किस राज्य पर काबिज है:

ताजा चुनाव परिणाम आने के बाद कुल 10 राज्यों में कांग्रेस और चार में कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी, जबकि छह राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चार में भाजपा गठबंधन की सरकार होगी।

* कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन शासित राज्य

हरियाणा - कांग्रेस

राजस्थान - कांग्रेस

दिल्ली - कांग्रेस

असम - कांग्रेस

मेघालय - कांग्रेस

मिजोरम - कांग्रेस

अरुणाचल प्रदेश - कांग्रेस

मणिपुर - कांग्रेस

गोवा - कांग्रेस

आंध्र प्रदेश - कांग्रेस

केरल - कांग्रेस नीत संयुक्त प्रजातांत्रिक मोर्चा

महाराष्ट्र - कांग्रेस-राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी

जम्मू एवं कश्मीर - राष्ट्रीय कांग्रेस-कांग्रेस

पश्चिम बंगाल - तृणमूल कांग्रेस-कांग्रेस

* भाजपा और भाजपा गठबंधन शासित राज्य

हिमाचल प्रदेश - भाजपा

उत्तराखंड - भाजपा

छत्तीसगढ़ - भाजपा

गुजरात - भाजपा

कर्नाटक - भाजपा

पंजाब - शिरोमणि अकाली दल-भाजपा

बिहार - जनता दल युनाइटेड-भाजपा

झारखंड - भाजपा-झारखंड मुक्ति मोर्चा

नागालैंड - नागा पीपुल्स फ्रंट-भाजपा

वामा मोर्चा शासित राज्य

त्रिपुरा - वाम मोर्चा

* क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा शासित राज्य

उत्तर प्रदेश - बहुजन समाज पार्टी

सिक्किम - सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट

उड़ीसा - बीजू जनता दल

तमिलनाडु - अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

पुड्डुचेरी - रंगासामी कांग्रेस-अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>