Monday, March 3, 2014

सुखबीर बादल के पीए ने कब्जाया एनआरआई दंपती का 300 करोड़ का होटल'

 

'सुखबीर बादल के पीए ने कब्जाया एनआरआई दंपती का 300 करोड़ का होटल'
चंडीगढ़. एनआरआईज को हर तरह की सुविधाएं देने का दावा करने वाली पंजाब सरकार खुद एनआरआईज की जमीन और संपत्ति पर कब्जे करवा रही है। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के पद का दुरुपयोग करते हुए उनके पीए कृष्ण कुमार ने एक बुजुर्ग एनआरआई दंपती के दिल्ली स्थित 300 करोड़ के होटल को जबर्दस्ती अपने नाम करवा लिया है। इसके लिए कृष्ण कुमार ने दंपती पर पंजाब पुलिस से दबाव डलवाया और डराया। होटल के अलावा बुजुर्ग दंपती से करीब 50 लाख के गहने और करीब 80 लाख रुपए भी ठग लिए हैं। ये आरोप लगाते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
पुलिस ने किया टार्चर
खैहरा ने बताया कि लंदन में रहने वाले 82 वर्षीय हरभजन सिंह चोपड़ा और उनकी पत्नी सुरजीत कौर चोपड़ा ने अपनी जिंदगी भर की कमाई से दिल्ली के एमजी रोड पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च कर क्लेयरमाउंट होटल खरीदा था। दिल्ली के कुछ रियल इस्टेट माफिया से बचने के लिए चोपड़ा दंपती मदद के लिए कृष्ण कुमार के पास पहुंचा था, क्योंकि उन्हें पता चला था कि कृष्ण कुमार पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के नजदीकी हैं।
कृष्ण कुमार ने दंपती की मदद करने के बजाय उलटा खुद ही उन्हें ठग लिया। चोपड़ा दंपती के बुढ़ापे का फायदा उठाते हुए उन्होंने बिना कोई पैसा दिए उनका 300 करोड़ रुपए का होटल हथियार लिया और पंजाब पुलिस से दबाव डलवाकर उनको होटल उनके नाम करने को मजबूर कर दिया। चोपड़ा को धमकाया गया कि अगर उन्होंने कृष्ण कुमार की बात न मानी तो उन्हें कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और झूठे मामलों में सारी उम्र जेल में गुजारनी पड़ेगी।
चोपड़ा दंपती ने आरोप लगाया है कि जब तक पूरे होटल पर कृष्ण कुमार का कब्जा नहीं हो गया, तब तक डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और कृष्ण कुमार के आदेश पर पंजाब पुलिस के मुलाजिमों ने उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया और उन्हें अपने ही होटल में नजरबंद रखा गया। कृष्ण कुमार ने चोपड़ा दंपती से करीब 50 लाख रुपए के गहने, नवांशहर के गांव जाडला की जमीन बेचने पर उन्हें मिले करीब 50 लाख और बैंटले कार बेचने पर मिले करीब 30 लाख रुपए भी ठग लिए।
एक और एनआरआई दंपती को भी फंसाया
खैहरा के अनुसार कृष्ण कुमार के कब्जे के बाद क्लेयरमाउंट होटल पर 12 करोड़ की रिकवरी का मामला दर्ज कराने वाले एक और एनआरआई दंपती अमेरिका के संजय कृपलानी और उनकी अमेरिकन पत्नी रॉबिन कृपलानी को भी मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया गया। सुखबीर और कृष्ण कुमार ने कपूरथला में इस एनआरआई दंपती पर झूठा केस दर्ज कराया, जिसमें चोपड़ा दंपती को शिकायतकर्ता बनाया गया। उन पर यह केस सिर्फ दबाव बनाने के लिए दर्ज कराया गया, ताकि वे क्लेयरमाउंट होटल के खिलाफ अपना केस वापस ले लें। इस मामले में रॉबिन कृपलानी तक को नहीं बख्शा गया।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे इस एनआरआई दंपती को भगौड़ा करार देने के लिए सुखबीर बादल और कृष्ण कुमार ने सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया। यहां तक कि कृष्ण कुमार ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने भारत में पैर रखा तो रॉबिन कृपलानी का बलात्कार करवा दिया जाएगा। हालांकि चोपड़ा दंपती ने कहा कि वे अपनी शिकायत को आगे नहीं बढ़ाना चाहते, लेकिन सुखबीर बादल और कृष्ण कुमार के निर्देश पर कपूरथला पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया और झूठे मामले पर ही कार्रवाई करते रहे।
'सुखबीर बादल के पीए ने कब्जाया एनआरआई दंपती का 300 करोड़ का होटल'
दिल्ली में सुखबीर का काम देखते हैं कृष्ण कुमार

खैहरा के अनुसार कृष्ण कुमार दिल्ली में सुखबीर सिंह बादल की कोठी में पीए के तौर पर उनका काम संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे पंजाब, दिल्ली और गुडग़ांव में रियल इस्टेट का काम करते हैं। इससे पहले वे चंडीगढ़ स्थित सुखबीर सिंह बादल की कोठी में उनका काम संभालते रहे हैं। तब वे सुखबीर बादल के पीए थे। यह वही कृष्ण कुमार है, जो बादल परिवार के खिलाफ आमदनी से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज केस में उनके साथ नामजद था और करीब पांच साल तक भगौड़ा रहा।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>