Wednesday, March 27, 2013

चलती कार में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया



   
   
अमृतसर में 22 साल की एक लड़की ने आरोप लगाया है कि कल रात चार लोगों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। एडीसीपी अपराध हरजीत सिंह बरार ने कहा कि लड़की के बयान के अनुसार कल रात करीब आठ बजे वह घर जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रही थी, उसी समय कुछ लोगों ने उसे एक कार में खींच लिया। पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया कि करीब 45 मिनट तक चार लोगों ने बार बार उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हैं। पीड़ित एक मोबाइल फोन कंपनी में काम करती है। उसे एक राजकीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। पुलिस के अनुसार डाक्टरों की एक टीम ने उसके साथ यौन संबंध बनाए जाने की पुष्टि की है हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। बरार ने कहा कि लड़की के फोन के कॉल डिटेल से पता लगता है कि घटना के पहले और बाद में एक खास नंबर से कई बार फोन आए। पुलिस को संदेह है कि आरोपी लड़की के परिचित हैं।

Uploads by drrakeshpunj

Error loading feed.

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>