Sunday, March 10, 2013

बाली फोर्टिस अस्पताल में, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह


कांगड़ा। परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में भर्ती करवाया गया है। बाली कुछ दिन पहले शिमला से दिल्ली जाते समय सोनीपत फ्लाईओवर पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गए थे। उनके सीने की चार पसलियों में फ्रेक्चर है।
 
वीरवार रात को बाली दिल्ली से कांगड़ा अपने आवास लौटे थे और शुक्रवार को स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उन्होंने नगरोटा बगवां में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।
 
शरीर व छाती में दर्द की शिकायत के चलते शुक्रवार रात को ही बाली को फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में भर्ती करवाया गया है। बाली को कंप्लीट बैड रेस्ट की सलाह दी गई है और किसी से भी मिलने व बातचीत करने को डॉक्टरों ने मना किया है। 

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>