Tuesday, March 6, 2012

पंजाब चुनाव: आठ मार्च को होगा सीएम का फैसला, विधायक दल की बैठक बुलाई

चंडीगढ़।पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए आज हुई मतगणना में अकाली-भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल कर सत्ता में  लौट आया है।  चुनाव आयोग की ओर से घोषित सभी 117 सीटों में से शिरोमणि अकाली दल ने 56 सीटों पर कब्जा किया है जबकि भाजपा 12 सीटों पर जीती है। इस तरह अकाली भाजपा का ये गठबंधन 68 सीटों पर विजय हासिल कर दोबारा सत्ता में लौट आया है।
117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 58 सीटों की जरूरत थी लेकिन गठबंधन ने 68 सीटें जीत कर कांग्रेस के सत्ता में आने के सपने को ध्वस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल, उनकी बहू हरसिमरत  कौर बादल और उनका बेटा सुखबीर सिंह बादल ने आज बादल गांव में जीत के बाद समर्थकों संग जश्र मनाया।
आठ को विधायक दल की बैठक
क्लीयर कट जीत मिल जाने के बाद  शिरोमणि अकाली दल की विधायक दल की  बैठक आठ मार्च होली के दिन होगी। इसी दिन पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होगी। बादल गांव में मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री का  फैसला इसी बैठक में होगा। एसएडी के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा किबैइक होली वाले दिन चंडीगढ़ में बुलाई गई हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब के आगामी सीएम परकाश सिंह बादल ही होंगे।
अमरिंदर ने कबूली हार
उधर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी की हार कबूल करते हुए हार का ठीकरा बागियों पर फोड़ा है। मीडिया से चंडीगढ़ में रूबरू हुए अमरिंदर ने कहा कि अगर हाइकमान कहेगा तो वो इस्तीफा दे देंगे। अमरिंदर सिंह का अपना बेटा रणइंदर सिंह समाना से चुनाव हार गए है।
मनप्रीत भी हारे
अकाली भाजपा गठबंधन सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल मौड़ और गिद्दड़बाहा दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए है।
भाजपा को मिली बारह सीटें
इन चुनावों में भााजपा को बारह सीटें मिली है।
कांग्रेस
कौन कहां से जीता
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से 42299 मतों से चुनाव जीते है। जबकि समाना से उनके बेटे रणइंद्र सिंह चुनाव हार गए है। यहां से अकाली दल के सुरजीत सिंह रखड़ा चुनाव जीते है। जलालाबाद से उप मुख्यमंत्री व अकाली दल प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल चुनाव जीते।
लुधियाना की साहनेवाल सीट अकाली दल की झोली में गई है। यहां से अकाली प्रत्याशी शरणजीत सिंह ढिल्लों को 71573 मत मिले जबकि उनके विरोधी व कांग्रेस प्रत्याशी बिक्रम जीत सिंह मजीठा को 50364 मतों से संतोष करना पड़ा ।
अमृतसर ईस्ट से क्रिकेटर व भाजपा सांसद की पत्नी नवजोत कौर सिद्दू चुनाव जीत गई । उनकी जीत का अंतर 7101 रहा है। राजासांसी से कांग्रेस पार्टी के सुखविंदर सरकारिया बारह हजार वोटों से जीत गए ।
गिदड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी राजा अमरिंदर सिंह बडिंग से आगे चल रहे हैं।
मोहाली से कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्दू 16752 मतों से जीत गए है।
उधर अमृत सर से सेंट्रल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश सोनी 1279 मतों से चुनाव जीते है।
अटारी से अकाली प्रत्याशी गुलजार सिंह रणिके 4980 मतों से जीते हैं।
बलाचौर से अकाली दल के नंदलाल14534 मतों से व फरीदकोट से अकाली दल के ही दीप मलहोत्रा 2745मतों जीत गए है। तलवंडी साबों से कांग्रेस के जीत मोहिंदर सिंह 8515 मतों से जीते हैं। मौड़ से अकाली दल के जनमेजा सिंह 1388 मतों से जीते है। राजपुरा से कांग्रेस के हरदयाल सिंह कंबोज 31510 मतों से जीत गए है। नाभा से कांग्रेस के साधू सिंह 22548 और घन्नौर से अकाली दल के हरजीत कौर 1787 मतों से चुनाव जीत गए है।
विभिन्न दलों की स्थिति
शिरोमणि अकाली दल      56
भाजपा                      12
कांग्रेस                      46
अन्य                         3                                 
                                           

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>