Saturday, January 7, 2012

कांग्रेस को चुनाव में आती है जनता की याद: बादल



 
मुक्तसर. कांग्रेस उम्मीदवारों को केवल चुनाव में ही लोगों की याद आती है। कांग्रेस वाले जीतें चाहे हारें, बाद में वे लोगों के बीच आना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। यह अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार ही है, जिसके विधायक तो क्या मुख्यमंत्री तक गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। मुख्यमंत्री परकाश सिंह शुक्रवार को बादल ने लंबी क्षेत्र के गांव मिड्ढा, पन्नीवाला, भगवान पुरा, कर्मपट्टी, रानीवाला, कर्मगढ़, मोहला गांवों का तूफानी दौरा कर रहे थे।

बादल ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि निकट आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशी भी सरगर्म हो जाते हैं। लंबी क्षेत्र की सीट पर पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री बादल अकाली दल की सीट से, उनके छोटे भाई गुरदास सिंह बादल साझे मोर्चे के टिकट पर और महेश इंदर सिंह बादल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों को पता चल गया है कि मनप्रीत की पीपीपी पार्टी में कितना दम व एकजुटता है लोग इसके उम्मीदवारों को पंजाब में मुंह नहीं लगाएंगे।

चौटाला का आह्वान, पंजाब में जुट जाएं

चंडीगढ़. इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि वे पंजाब विधानसभा के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को जिताने के लिए अकाली उम्मीदवारों की मदद करें। चौटाला ने कहा कि जिसका जो भी रिश्तेदार पंजाब में रहता है, उससे संपर्क करें। पंजाब के मुख्यमंत्री बादल किसानों के हितैषी हैं। कांग्रेस ने देश व प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।

इसलिए पंजाब में कांग्रेस सत्ता में आने का प्रयास नहीं कर सके। इसके लिए इनेलो कार्यकर्ताओं को अकाली दल की मदद करनी होगी। वर्करों को निर्णय ले लेना चाहिए। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि संगठन को नया रूप दिए जाने का अंतिम निर्णय ले लिया गया है। निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसकी सूची शीघ्र ही जारी हो जाएगी।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>