Sunday, January 15, 2012

कैप्टन अमरिंदर से लड़ सकता हूं कुश्ती : बादल



 
फाजिल्का. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को यहां एक रैली में कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर से कुश्ती लड़ सकते हैं, उनके मुकाबले दौड़ लगा सकते हैं, लेकिन उनकी ‘बुरी आदतों’ का मुकाबला नहीं कर सकते। बादल ने कहा कि कैप्टन खूंडे से राज करते हैं जबकि राज नीतियों से चलाया जाता है।

उधर, भाजपाइयों की शिकायत पर बादल ने उन नेताओं को चेतावनी दी, जो आजाद प्रत्याशियों की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फाजिल्का हलके के गांव थेहकलंदर, नूरशाह सहित सरहदी गांवों में ज्याणी के पक्ष में प्रचार किया। इस अवसर पर सांसद शेर सिंह घुबाया, अकाली-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी सुरजीत ज्याणी, परमजीत सिंह वैरड़, अशोक जैरथ, कौंसिल अध्यक्ष अनिल सेठी आदि थे।
 

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>