Friday, January 20, 2012

बौखलाहट में बयानबाजी कर रही हैं सोनिया गांधीः प्रकाश सिंह बादल



 
चब्बेवाल/हरियाना/टांडा उड़मुड़. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोनिया गांधी के पंजाब में केंद्रीय फंडों के दुरुपयोग के आरोप को चुनावी स्टंट बताया है। वीरवार को गठबंधन के प्रत्याशियों के हक में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी बौखलाहट में ऐसी बयानबाजी कर रही हैं।

कांग्रेस ने देश में कई वर्ष राज किया, लेकिन भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। पूरा जोर देश को लूटने में लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सुधबुध खो बैठे हैं और खुंडे के बल पर राज करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन सरकार ने इतने विकास कार्य कराएं हैं कि लोग दोबारा इसे सत्ता तक पहुंचाएंगे।

लोगों को सिर्फ लूटा है कांग्रेस ने : बादल

हरियाना. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को चौरासी हलके की शिअद प्रत्याशी बीबी महिंदर कौर जोश के पक्ष में जनसभा की। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि शिअद गठबंधन सरकार ने अपने पिछले पांच वर्षो में रिकॉर्ड विकास करवाए हैं जिसके कारण पूरे पंजाब में शिअद गठबंधन का जनाधार मजबूत हुआ है।

बादल ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इतने वर्ष सत्ता की लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बीबी महिंदर कौर जोश के हक में वर्करों को लामबंद किया।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>