Friday, January 20, 2012

सियासी तीरः सोनिया की दो-टूक, केंद्र के पैसों से चल रहा पंजाब



कपूरथला. कपूरथला की दाना मंडी में वीरवार को आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अकाली-भाजपा सरकार पर जमकर हमले किए। सोनिया ने कहा, पंजाब सरकार अपने बूते राज्य में कोई काम नहीं कर सकी है। राज्य में जो योजनाएं चल रही हैं, वे सभी केंद्र की हैं। आटा-दाल स्कीम के लिए सारा पैसा केंद्र से मिल रहा है।

बादल सरकार ने अपने दम पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं शुरू किया है। सभी बड़े प्रोजेक्ट केंद्र के पैसों से ही चल रहे हैं। सोनिया ने कहा, पूर्व पीएम राजीव गांधी ने यहां रेल कोच फैक्ट्री लगवाई। मौजूदा पीएम मनमोहन सिंह ने विशेष रुचि दिखाते हुए बठिंडा में रिफाइनरी लगाई। ऐसे कई बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस ने ही पंजाब में स्थापित किए हैं।

सोनिया के तीखे सवाल

केंद्र से लगातार पैसा भेजा जा रहा है तो पंजाब में गरीबों की संख्या कैसे बढ़ गई?
मनरेगा के लिए 5000 करोड़ दिए, खर्च 525 करोड़ हुए। बाकी पैसा कहां गया?
स्वास्थ्य बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना का यहां बुरा हाल क्यों है।?
राज्य सरकार विकास की बात कर रही है तो कर्ज लगातार क्यों बढ़ रहा है?

किया विकास का वादा 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली-भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कृषि, उद्योग और कारोबार के विकास के लिए विशेष नीतियां बनाने की जरूरत है। फसलों का बीमा होना चाहिए। कांग्रेस सत्ता में आकर यह काम करेगी। तमाम तरह के आयोग बनाकर विकास के रास्ते खोले जाएंगे।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>