Sunday, May 13, 2012


बहुचर्चित ‘अपना घर’ मामला: वीआईपी और महिला अधिकारी लेती थी फ्री मसाज

(13/05/12)
 
 
 
रोहतक. अपना घर प्रकरण जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे हैं। संस्थान में स्पेशल ब्यूटी पार्लर पाया गया। जिसमें जिले की कई महिला अधिकारी और वीआईपी फ्री में मसाज का मजा लेती थीं। यहां की लड़कियों से जबरन यह काम कराया जाता था।


जिले की कई प्रभावशाली महिलाओं का भी अपना घर से रिश्ता रहा है। ये महिलाएं यहां चल रहे ब्यूटी पार्लर में अकसर आती थीं। इसका खुलासा अपना घर की तलाशी के बाद हुआ। यहां के एक कमरे में ब्यूटी पार्लर में प्रयोग की जाने वाल सामग्री बरामद हुई है।


इस सामग्री में बड़ी कंपनियों के उत्पाद भी शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि यहां की लड़कियों और महिलाओं से जबरदस्ती यह काम कराया जाता था। पड़ोस के लोग भी मानते हैं कि यहां पर रोजाना कई प्रभावशाली औरतों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने जब इस संबंध में संचालिका जसवंती से पूछताछ की तो उसने कहा कि लड़कियों को काम सिखाने के लिए यह पार्लर खोला गया था। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि यहां कौन-कौन सी महिलाएं आती थीं।
सतीश दो दिन के रिमांड पर, खुल सकते हैं कई राज
बहुचर्चित ‘अपना घर’ प्रकरण में आरोपी सतीश को शनिवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
संस्था की सभी गतिविधियों में सतीश पूरी तरह से शामिल है। इस बात का खुलासा उसने पुलिस पूछताछ के दौरान कर दिया है। लड़कियों को बाहर ले जाने का सारा काम सतीश संभालता था। उसने यह बात भी कबूल की है कि संस्था की छह मंदबुद्धि युवतियों को पिछले दिनों वह दिल्ली छोड़कर आया था।
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जेएमआईसी राहुल बिश्नोई के सामने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई, जिसे मंजूर कर लिया। पुलिस का मानना है कि सतीश से पूछताछ करने के बाद कई सनसनीखेज मामले सामने आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि सतीश की शादी भी संचालिका जसवंती ने ही कराई थी।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>