Saturday, May 12, 2012

चौटाला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश






चौटाला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पंचकूला,  : काग्रेस जनता के बीच चुनाव के समय बड़े लोक लुभावने वायदे कर जनता को गुमराह करने का काम करती है और सत्ता में आते ही जनता को भूल जाती है।
उक्त बात इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। चौटाला ने कहा कि आज काग्रेस की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाला हर बच्चा अपने सिर पर लगभग 30 हजार रुपये का कर्ज लेकर पैदा होता है। आकड़ों के मुताबिक प्रदेश 60 हजार 437 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है। चौटाला ने कहा कि काग्रेस ने किसान को पूरी तरह से खेती छोड़ने को मजबूर कर दिया है। किसान निरतर आर्थिक बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी कंपनियों को व्यापार की अनुमति देकर सरकार ने छोटे दुकानदार को खत्म करने की योजनाएं बना दी है।
चौटाला ने वर्तमान सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि हमारे देश के उज्वल भविष्य को भी सरकार की नीतियों ने परेशानी में डाल दिया है। शिक्षा पर लाखों खर्च के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दीवाला पिट चुका है।
चौटाला ने कहा कि जिस सरकार के एक मंत्री के शरीर में जहर जाने के कारण एक महीने से अस्पताल में थे और इनेलो माग करती है कि इस प्रकरण की गहनता के साथ जाच हो। चौटाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाएं।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है और लगातार घोटालों से प्रदेश की जनता का प्रजातंत्र से विश्वास उठता जा रहा है। कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पंचकूला जिला से काग्रेस सरकार पूरी तरह से दूरी बनाए हुए है। चौधरी ने कहा कि काग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आरएस चौधरी, बीडी ढालिया, तेलूराम जोगी, अशोक शेरवाल, मीडिया प्रभारी एसपी अरोड़ा, महिला विंग की प्रधान सीमा चौधरी, सिटी प्रधान मनोज अग्रवाल, विजय बंसल, हरबंस सिंगला, प्रदीप कौशल, डा. पदम, गोमती प्रसाद, दयाल चंद धीमान, सुभाष चंद निषाद, बलवंत भींवर, श्यामलाल अग्रवाल इत्यादि मौजूद थे।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>