Sunday, January 16, 2011

9 साल तक पुरुष बन महिलाओं के साथ सेक्स करती रही!

लंदन. ब्रिटेन में एक महिला पर पुरुष बनकर दो महिलाओं से नौ साल तक शारीरिक संबंध रखने का आरोप लगा है। एक समाचार पत्र कि रिपोर्ट के मुताबिक समाथा ब्रूक्स नाम की इस 26 वर्षीय महिला ने एक युवती को तो शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया।



रिपोर्ट के मुताबिक पुरुष बनी इस समांथा का एक अफेयर तो आठ साल तक चला जबकि दूसरा भी आठ महीने तक चला। अब समांथा पर धोखा देकर शारीरिक संबंध रखने के आरोप लगे हैं। फिलहाल समांथा के खिलाफ स्कॉटलैंड के ग्लासगो हाई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।



मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि समांथा ने अपनी प्रेमिकाओं से कहा कि उसे टेस्टीकुलर कैंसर (पुरुष अंग में होने वाला कैंसर) है और इस कारण वो संभोग नहीं कर सकती। यही नहीं अपनी ब्रेस्ट को छुपाने के लिए भी उसने झूठ बोला और कहा कि उसकी कमर पर जलने के निशान हैं इसलिए उसे अपने ब्रेस्ट पर बेंडेज बांधने पड़ते हैं। दूसरी महिला से उसने कहा कि उसके सीने में किसी ने चाकू घोंप दिया था जिसके चलते उसे ब्रेस्ट पर बेंडेज बांधना पड़ता है।



समांथा पर यह भी आरोप है कि उसने किसी चीज पर कंडोम पहनाकर उसे लिंग के रूप में अपनी प्रेमिकाओं को दिखाया और फिर उनसे नजदीकियां बढ़ाने में सफलता प्राप्त की। वो यूं तो दोनों महिलाओं के सामने नहाई भी लेकिन अपना शरीर छुपाने के लिए उसने बबल बॉथ लिया ताकि झाग में उसका शरीर छुप सके।



खुद को पुरुष दिखाने के लिए वो खड़े होकर ही पेशाब भी करती थी। लेकिन उसने कभी भी अपने शरीर को अपनी प्रेमिकाओं के सामने नंगा नहीं किया। उसकी प्रेमिका रही दोनों महिलाएं कभी भी उसके ब्रेस्ट नहीं देख पाईं। हालांकि कोर्ट में समांथा ब्रूक्स पर कई आरोप लगे हैं लेकिन उसने किसी को भी स्वीकारने से इंकार कर दिया है। मामले की सुनवाई जारी है

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>