Thursday, November 18, 2010

बादल बोले, अपने सुखबीर जैसा ही है किरनबीर

मोहाली पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को शिरोमणि यूथ अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष किरनबीर सिंह कंग के घर ब्रेकफास्ट करने के लिए आए। इसके जरिए मुख्यमंत्री ने कंग की नाराजगी की परख की। सीएम, कंग के परिवार की आधा घंटे मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसी को मनाने नहीं आए हैं। कंग उनके लिए वैसा ही है जैसा अपना बेटा सुखबीर है। किरनबीर कंग के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं, इसलिए उन्हें मनाने की कोई जरूरत नहीं है। कंग पार्टी के पुराने वर्कर हैं और ऐसे वर्कर पार्टी से नाराज नहीं होते। उन्होंने कहा कि यूथ अकाली दल से इस्तीफा देने के बाद कंग ने किसी प्रकार का शिकवा उनके साथ नहीं किया है।

मुख्यमंत्री के आने के कारण कंग के सैकड़ों समर्थक उनके सेक्टर 69 स्थित घर पहुंचे हुए थे। कंग के पिता धर्म सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कंग की माता सुरजीत कौर सहित अन्य सदस्यों से बात की। यह मेल मिलाप राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है। कंग की नाराजगी की बाबत मुख्यमंत्री ने मीडिया में कोई बात नहीं की। इसकी वजह मनप्रीत बादल द्वारा पार्टी के नाराज नेताओं को एकजुट करना बताई जा रही है।

दूसरी ओर किरनबीर सिंह कंग ने कहा कि पार्टी में मान सम्मान न होने के कारण उन्होंने जो त्यागपत्र दिया था उस पर वे आज भी अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में यूथ का सम्मान चाहते हैं और जिन अधिकारियों ने कांग्रेस की शह पर उनके खिलाफ झूठे केस बनाए थे उन पर कार्रवाई की जाए।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>