Sunday, November 28, 2010

गडकरी ने 9 करोड़ का मकान खरीदा, दिग्विजय की नजर में चढ़े



इंदौर. अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की संपत्ति की जांच की जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि वे पिछले दिनो नागपुर गए थे जहां उन्हें जानकारी मिली कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने 9 करोड़ का नया मकान खरीदा हैं और लगभग इतने ही रूपए उसकी साज-सज्जा पर खर्च किए हैं। सिंह ने कहा कि इस बात की जांच की जाना चाहिए कि गडकरी के पास इतना पैसा कहा से आया हैं? सिंह ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्नियों के यहां छापे मारे जाए तो वहां भी अकूत संपत्ति का खुलासा होगा।

देश में हाल ही में करोड़ों रूपयों के घोटालों के खुलासो के विषय में उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होनें ही सूचना के अधिकार को इतने प्रभावी तरीके से लागू करवाया और उसी के कारण ये सब घोटाले सामने आ सके।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कि हाल ही में संपन्न बिहार के चुनावों में नितिश कुमार ने बड़ी भूल की। अगर वे उडीसा के मुख्यमंत्नी नवीन पटनायक की तरह हिम्मत कर लेते और केवल अपने दम पर चुनाव लड़ लेते तो उन्हें भाजपा से छुटकारा मिल जाता।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>