Friday, November 12, 2010

बसपा का सहारा लेंगे मनप्रीत !

जालंधर . प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल अपनी राजनीतिक नैया पार लगाने के लिए बसपा का सहारा लेने की सोच रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह अपने समर्थकों सहित एक मंच का गठन करेंगे और बसपा के साथ गठबंधन की राजनीति करते हुए अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

मनप्रीत के सिपहसलार बसपा के साथ गोटियां सेट करने में लगे हुए हैं। जिला स्तर के नेताओं के साथ एक दौरे की बैठक भी हो चुकी है। चंडीगढ़ में बसपा के प्रदेश प्रमुख अवतार सिंह करीमपुरी और मनप्रीत सिंह बादल के बीच होने वाली अगले दौर की बैठक की तारीख जल्द तय होने वाली है। 14 नवंबर के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की संभावना है।

चर्चा है कि 14 नवंबर को अमृतसर में मनप्रीत सिंह बादल फिलहाल एक ग्रुप या मंच बनाने की घोषणा कर सकते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि गठबंधन बसपा और मनप्रीत दोनों की जरूरत है। बसपा का अधिकतर जनाधार दोआबा क्षेत्र में है और सत्ता का सुख लेने के लिए सहयोग की जरुरत है। उधर पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को शिअद को अपनी ताकत का अंदाजा कराने के लिए दलित वोट बैक का सहारा चाहिए।

पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर लगा है। यदि इस तरह की कोई परिस्थितियां बनती हैं, तो बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। -अवतार सिंह करीमपुरी, बसपा प्रदेश प्रधान कोटस

बसपा के साथ हमारी कोई मीटिंग नहीं हुई है। 14 नवंबर को भी प्रस्तावित कार्यक्रम कोई राजनीतिक रैली नहीं है। -जगबीर सिंह बराड़, विधायक जालंधर छावनी

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>