Tuesday, February 8, 2011

महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर उड़ा नहीं, मां का दर्शन मिला नहीं

जम्मू। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी माता वैष्णो देवी के दर्शन किए बिना ही वापस लौट गए। खराब मौसम के चलते धोनी का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। सोमवार दोपहर स्पाइस जेट की फ्लाइट से वापस लौट गए।

भारतीय क्रिकेट कप्तान अपनी धर्मपत्नी साक्षी और साथी क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने रविवार सुबह जम्मू पहुंचे थे।

खराब मौसम के चलते धोनी का हेलीकॉप्टर कटड़ा से सांझी छत के लिए उड़ान नहीं भर सका था जिसके बाद वह सैन्य अफसर के मेहमान बनकर उधमपुर में रुके थे।

धोनी ने सोमवार को माता के दर्शन करने थे लेकिन खराब मौसम के चलते दूसरे दिन भी हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही।

गौरतलब है कि कुछ दिन बाद शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से पहले दुआ मांगने धोनी वैष्णो देवी आए थे। मौसम ने साथ नहीं दिया और धोनी को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>