Tuesday, February 15, 2011

हो सकता है भारत-चीन के बीच जंग, तीसरे विश्व युद्ध का खतरा

Source: dainikbhaskar.com | Last Updated 11:25(15/02/11)



शेयर करें
Share
|




नई दिल्‍ली. चीन की सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की पत्रिका 'कीशी' के ताज़ा संस्करण में छपे लेख में भारत और चीन के बीच 2014 में जंग होने के संकेत मिल रहे हैं।

सर्वे में शामिल 26 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत और चीन के बीच जंग संभव है। साथ ही 25 फीसदी लोगों का यह भी मानना है कि यदि भारत और चीन के बीच एक बार फिर जंग होती है तो यह तीसरे विश्‍व युद्ध में तब्‍दील हो सकता है। चीन अर्थव्‍यवस्था के मामले में दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्‍क अमेरिका को पीछे छोड़ने की तैयारी में है। चीन की यह प्रगति अमेरिका को नहीं सुहा रही है। यदि भारत और चीन के बीच जंग होती है तो अमेरिका भारत के पक्ष में खड़ा होगा तो भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान चीन के पक्ष खड़ा होगा। इस तरह दुनिया के कई देश दो ध्रुवों में बंट सकते हैं।

चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी फौज है। इसके बाद भारत का नंबर आता है। चीन ने हाल ही में अमेरिका की टक्कर के आधुनिक हथियार और लड़ाकू विमान विकसित करने के दावे किए हैं। परमाणु हथियारों की तुलना में भी वह भारत से कहीं आगे है। एक अनुमान के मुताबिक चीन के पास करीब १९० परमाणु बम हैं। हालांकि 13 फीसदी लोगों का यह भी मानना है कि भारत चीन से मिलने वाली किसी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है वहीं 22 फीसदी पाठक यह मानते हैं यदि भारत और चीन के बीच एक बार फिर जंग होती है तो इस बार भी भारत को ही नुकसान होगा। चीन-भारत के बीच 1962 में हुई जंग के बाद चीन ने कश्मीर का हिस्सा रहे अक्साई चिन के इलाके पर कब्जा कर लिया था।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>