Thursday, February 24, 2011

पंजाब पुलिसकर्मियों की हेल्थ इंश्योरेंस एक अप्रैल से

चंडीगढ़। पंजाब का पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने जा रहा है। यह योजना नए बजट सत्र यानी 1 अप्रैल से शुरू होगी। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डीजीपी परमदीप सिंह गिल के बीच मंगलवार को हुई एक बैठक में इस योजना को हरी झंडी दे दी गई।

पुलिस विभाग विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों से कर्मचारियों की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के लिए बात कर रहा है। जल्द ही टेंडर कॉल किए जाएंगे। हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के नियम व शर्तो को लेकर भी कंपनियों से विचारविमर्श किया जा रहा है।

बंद नहीं होगा मेडिकल भत्ता
पुलिस कर्मियों को मिलने वाला मेडिकल भत्ता कम या बंद नहीं किया जाएगा। हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का फायदा कर्मचारियों का बीमारी के दौरान इलाज कराने के लिए मिलेगा।

वर्षो से लटका था मामला
विभाग कई वर्षो से कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने पर विचार कर रहा था। वित्त विभाग और पंजाब पुलिस विभाग के इस बारे में कई बार बैठकें हो चुकी थीं। कुछ पहलुओं को लेकर यह मामला काफी समय से लटका हुआ था।

रीइंबर्समेंट के झंझट से मिलेगा छुटकारा
पुलिस कर्मचारियों को बीमारी के इलाज पर खुद खर्चा करना पड़ता है। विभाग इस खर्च की रीइंबर्समेंट करता था। रीइंबर्समेंट के लिए कर्मचारियों को काफी परेशान होना पड़ता है। कई मामले तो ऐसे भी आए हैं, जिनमें रीइंबर्समेंट के लिए कर्मचारियों से रिश्वत मांगी गई थी। कई को रिटायरमेंट के बाद भी रीइंबर्समेंट के लिए धक्के खाने पड़ रहे थे। अब हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू होने से उन्हें रीइंबर्समेंट कराने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

20 करोड़ का बजट
हेल्थ इंश्योरेंस योजना के लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि इंश्योरेंस प्रीमियम भरने और अन्य कार्यो पर खर्च की जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के चेयरमैन सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर वित्त विभाग ने 20 करोड़ रुपये पंजाब पुलिस विभाग को दे भी दिए हैं

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>