Tuesday, February 8, 2011

लुधियाना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड

लुधियाना। पुलिस ने गुरु अजरुन देव नगर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अड्डे से संचालिका आंटी सहित पांच युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उक्त युवक यहां रंगरलियां मनाने के लिए आए थे। इस अड्डे के ज्यादातर ग्राहक कालेज छात्र व युवा हैं।

यह कार्रवाई को थाना डिवीजन नंबर सात व सीआईए स्टाफ ने की है। थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार लोगों में अड्डे की संचालिका विद्या आंटी, मधू, मंजू, रेखा, सुनीता, नीरा, सुरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह हैं। सुरिंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह छात्र हैं। सुखविंदर सिंह लुधियाना के बेअंतपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। उक्त लड़कियां जालंधर, अमृतसर व लुधियाना से हैं। ज्यादातर गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं। दो लड़कियां अपने पति से अलगाव के बाद अलग रह रही हैं।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>