पंचकूला, 6 नवम्बर  शराब पीकर एक घर की छत पर शोर-शराबा कर रहे 5 लड़कों और 5 लड़कियों को रविवार रात पुलिस ने काबू कर लिया। अढ़ाई घंटे चली कार्रवाई के बाद पुलिस सैक्टर-6 अस्पताल में मैडीकल के नाम पर सभी को ले गई लेकिन मैडीकल नहीं करवाया और वैरीफिकेशन के बाद छोड़ दिया गया। लड़कों और लड़कियों की उम्र 16 से 22 साल के बीच है।
सैक्टर-11 स्थित हाऊङ्क्षसग बोर्ड के निवासी प्रदीप ने पुलिस को सूचना दी कि मकान नं. 172 की दूसरी मंजिल पर लड़के और लड़कियां शराब के नशे में शोर-शराबा कर रहे हैं। एक और निवासी संदीप ने बताया कि 100 नंबर पर फोन करने के बाद भी कोई नहीं आया। घंटेभर बाद वह दोनों सैक्टर-10 चौकी गए और चौकी इंचार्ज सुरजीत ङ्क्षसह को लेकर मौके पर पहुंचे। सैक्टर-5 थाना प्रभारी ओम प्रकाश भी टीम सहित वहां पहुंच गए और हंगामा कर रहे लड़कों और लड़कियों को काबू कर लिया। घर के मालिक नवीन ने पुलिस को बताया कि वह मोहाली में डैल कम्पनी में नौकरी करता है। सोमवार को उसका जन्मदिन है। छुट्टी नहीं होने के चलते वह अपना जन्मदिन एडवांस में मना रहा था। उसके दोस्त अगर घर में पार्टी के दौरान शराब पीकर इंज्वाय कर रहे थे तो इसमें बुरा क्या है। उसने कहा कि यह मेरा घर है। इसमें चाहे जो करे। पुलिस करीब अढ़ाई घंटे घर में रही। इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने लड़कियों को ऑटो में बैठाकर निकाला और लड़कों को जिप्सी में ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशे में पकड़े गए युवक-युवतियां चंडीगढ़ के थे। पुलिस ने वैरीफिकेशन के बाद उन्हें छोड़ दिया। पड़ोसियों का कहना है कि इस घर में लड़कियों का आना-जाना पहले से ही था।