Sunday, November 20, 2011

शादी का झांसा देकर प्रेमी करता रहा विवाहिता की इज्जत से खिलवाड़


गुड़गांव .सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।जब महिला ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। महिला ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिटी थाना इलाके में रहने वाली मूल रूप से रूड़की निवासी विवाहिता काजल (परिवर्तित नाम) का विवाह कई वर्ष पहले हुआ था।

अपने पति से उसको एक बच्चा भी है। फिलहाल वह मानेसर इलाके में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और उसका पति भी नौकरी करता है। कुछ समय पहले मानेसर में ही स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर पंजाब निवासी अरुण नामक युवक से उस महिला के प्रेम संबंध हो गए। महिला का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।


काजल अपने पति और बच्चे को छोड़कर उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। लेकिन अब उस युवक ने शादी करने से मना कर दिया। काजल ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>