Wednesday, November 16, 2011

बाप कर रहा था तीन साल की बेटी अश्लील हरकतें रोका तो ले ली जान


  

 
nov 15 ,2011 
पंचकूला. इंदिरा कॉलोनी की रीता ने अपने पति धन्ना राम पर अपनी तीन वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार सोमवार देर रात धन्ना राम ने अपनी तीन साल की बच्ची मानसी की जान ले ली।

बच्ची के सिर और गले पर चाकू और तवे से कई वार करने के बाद धन्ना राम ने उसका गला भी दबाया। जब रीता ने उसे बचाने की कोशिश की तो धन्ना राम ने उसे भी खूब पीटा। पुलिस ने धन्ना राम पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ अमन कुमार के मुताबिक आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति धन्ना राम, तीन वर्षीय बेटी मानसी और एक वर्षीय बेटे के साथ सो रही थी। तड़के धन्ना राम मानसी से अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान रीता की नींद खुल गई और उसने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और धन्ना राम ने तवा उठाकर मानसी के मुंह पर दे मारा। बाद में उसने उसका गला घोंट दिया। रीता ने बताया कि मानसी पर चाकू से भी वार किया गया। इससे मानसी की मौके पर ही मौत हो गई। उसे मारने के बाद धन्ना राम ने रीता को भी पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, परंतु धन्ना राम भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बाल विशेषज्ञ व गायनाकोलॉजिस्ट ने भी जांच की और पाया कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस के अनुसार अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो वह धारा भी जोड़ दी जाएगी। डीसीपी मनीष चौधरी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। उसके कपड़े व ब्लड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं और आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Uploads by drrakeshpunj

Popular Posts

Search This Blog

Popular Posts

followers

style="border:0px;" alt="web tracker"/>