अमृतसर, 23 नवम्बर : विधानसभा हलका की राजासांसी की दाना मंडी में कांग्रेस की रैली हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कै. अमरेन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि अकालियों ने पंजाब को कंगाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश ङ्क्षसह बादल 4 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद प्रदेश का सर्वांगीण विकास नहीं करवा सके।
पंजाब में अमीरों व गरीबों के बीच की दरार को पाटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 7 लाख लोग गरीब हो चुके हैं।
उन्होंने पंजाब के स्कूलों, अस्पतालों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सरकार द्वारा प्रत्येक गरीब-अमीर को बराबर सुविधाएं दी जाएंगी। बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा इंडस्ट्री पर जोर देने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से गंभीर है।
खालसा कालेज को एक निजी विश्वविद्यालय में बदलने की योजनाओं की ङ्क्षनदा करते हुए कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह अकालियों पर खूब बरसे। उन्होंने वायदा किया कि कांग्रेस सरकार ऐसा होने नहीं देगी और खालसा कालेज मजीठिया की निजी संपत्ति नहीं है, इसका रिश्ता पूरे पंजाब से है, जिसे गरीब व जरूरतमंद विद्याॢथयों को सस्ती शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया था।
उन्होंने अकालियों द्वारा की जाने वाली गुंडागर्दी बारे कहा कि कांग्रेसियों को अब तैयार हो जाना चाहिए और कांग्रेसियों ने कोई चूडिय़ां नहीं पहनी हुई हैं।
पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज गुलचैन ङ्क्षसह चाढ़क ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान शमशेर ङ्क्षसह दूलो का नाम लिए बिना कहा है कि जो लोग कांग्रेस में गलत भ्रांतियां पैदा कर रहे हैं उनको यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी अपने अब तक के इतिहास में समाज के हरेक वर्ग को प्रतिनिधिता देती आ रही है।
उन्होंने प्रचार कर रहे नेताओं को झाड़ लगाते हुए पंजाब में कै. अमरेन्द्र ङ्क्षसह की अगुवाई पर मोहर लगाने के साथ-साथ यह भी कह दिया कि हरेक को एक वर्कर के तौर पर काम करना चाहिए और समय आने पर पार्टी द्वारा उनका मान-सम्मान किया जाएगा तथा हर वर्ग को उसका बनता हक दिया जाएगा।